Latest Movie

शुक्रवार, 1 जून 2018

Race 3 full Movie

सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' की खूब चर्चा हो रही है । सलमान ने फिल्म की कास्ट को अपने हिसाब से कास्ट किया है । इतना ही नहीं सभी को तगड़ी फीस भी दिलवाई है ।
फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था । जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया है ।सलमान खान तेजी से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं । इसी बीच सलमान के लिए एक बुरी खबर आई है । फिल्म का क्लाइमैक्स लीक हो गया है । जी हां, फिल्म में एक बड़ा टि्वस्ट होगा, जिसे 'रेस 3' का क्लाइमैक्स कहा जा रहा है डिएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, 'रेस 3' का ये टि्वस्ट सलमान खान से जुड़ा है । खबरों की मानें तो फिल्म के हीरो और विलेन दोनों सलमान ही हैं । फिल्म में सलमान खान का डबल रोल है और ये खुलासा क्लाइमैक्स के समय बाहर आएगा।खबरों की मानें तो फिल्म के दो क्लाइमैक्स शूट हुए हैं । फिल्म के क्रू मेंबर को भी नहीं पता है कि असल में इसका क्लाइमैक्स क्या है । इससे पहले 'रेस' के दो पार्ट्स में काफी टि्वस्ट थे । इसमें सैफ अली खान ने अहम भूमिका निभाई थी ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें